फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता ने 9.63 एसजीपीए लेकर बी-फार्मेसी में किया टॉप

Wed, 26 Jun 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि ने 22 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर प्रदेश के सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया कि 2 जून को बी-फार्मेसी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंकिता शर्मा पुत्री मोहिंद्र शर्मा ने 9.63 एसजीपीए लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सुमन आंगरा पुत्री कृष्ण कुमार ने 9.33 एसजीपीए लेकर दूसरा, अंकिता पुत्री सतीश कुमार और किरण कुमारी पुत्री जसमेर सिंह ने 9.21 एसजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रदेश में 14 कॉलेजों में फार्मेसी की पढ़ाई हो रही है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो एसपी बंसल के नेतृत्व में परीक्षा परिणाम को रिकॉर्ड समय में घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह बीटेक का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें