6303 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। स्क्रीनिंग टेस्ट में 626 उम्मीदवार पास हुए। इन 626 उम्मीदवारों में से 539 उम्मीदवार ही मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चयनित हो सके। बीएससी फोरेस्ट्री के लिए सिर्फ 509 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनका स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं हुआ। इनमें 294 उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पात्र घोषित किया गया। 22 से 30 जुलाई 2018 तक 833 (नॉन बीएससी फोरेस्ट्री के 539 और बीएससी फोरेस्ट्री के 294) उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया गया। परीक्षा में 579 उम्मीदवार शामिल हुए।
दो जनवरी 2019 को घोषित हुए मुख्य लिखित परीक्षा परिणाम में 64 उम्मीदवार पास घोषित हुए। 18 और 19 जनवरी 2019 को हुए फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट के दौरान पांच उम्मीदवार रिजेक्ट हो गए, जबकि एक उम्मीदवार ने टेस्ट में भाग नहीं लिया। 29 जनवरी 2019 को घोषित फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट में 58 उम्मीदवार पास हुए। इनका 18 से 24 जून 2019 तक पर्सनैलिटी टेस्ट हुआ। आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर पर अपलोड कर दिए गए हैं। अनुबंध आधार पर हुई इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,100 रुपये का वेतन मिलेगा।