एमकेपी : दाखिले आसान नहीं
एमकेपी पीजी कॉलेज में भी दाखिले आसान नहीं हैं। यहां अभी तक बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए 1608 छात्राएं पंजीकरण करा चुकी हैं। इनमें बीए के लिए 915, बीकॉम के लिए 378 और बीएससी के लिए 315 पंजीकरण हो चुके हैं। कॉलेज में बीए हिंदी की 360, समाजशास्त्र की 300, राजनीति विज्ञान की 300, अर्थशास्त्र की 180, अंग्रेजी की 300, मनोविज्ञान की 100, इतिहास की 120, संगीत की 40, चित्रकला की 100, गृहविज्ञान की 100, गणित की 30, संस्कृत की 60, बीकॉम की 300, बीएससी की 120 सीटें हैं। कॉलेज में अभी 30 जून तक पंजीकरण का मौका है। पंजीकरण के लिए वेबसाइट
www.mkpcollege.in है।
एसजीआरआर : कई गुना छात्रों ने किया दावा
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में अब तक 2400 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। कॉलेज में बीएससी रसायन विज्ञान की 320, गणित की 230, वनस्पति विज्ञान की 240, भौतिक विज्ञान की 240, जंतु विज्ञान की 240, भूगर्भ विज्ञान की 80, बीए अर्थशास्त्र की 80, अंग्रेजी साहित्य की 80, राजनीति शास्त्र की 80, समाजशास्त्र की 80, हिंदी साहित्य की 80, इतिहास की 80, गणित की 10 सीटें हैं। प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि 30 जून तक पंजीकरण कराए जा सकते हैं। पंजीकरण के लिए वेबसाइट
http://www.sgrrcollege.com/ है।