राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2019 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश में स्थापित 1979 परीक्षा केंद्रों में नियुक्त अधीक्षक और उपाधीक्षक के नियुक्ति पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिए गए हैं।प्रदेश में स्थापित 45 सावित्री बाई फुले परीक्षा केंद्रों में महिला अधीक्षक और उपाधीक्षक की ही नियुक्ति की जाएगी।
प्रदेश के जिन भी सावित्री बाई फुले परीक्षा केंद्रों में महिला अधीक्षक और उपाधीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे परीक्षा केंद्रों में समन्वयक संबंधित जिला शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से संपर्क करके अधीक्षक और उपाधीक्षक की नियुक्ति करवा सकते हैैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि संबंधित स्कूलों के मुखिया बोर्ड की वेबसाइट से नियुक्ति पत्र डाउनलोड करके अध्यापकों को भारमुक्त करें। जिन परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। वह स्कूल समन्वयक आंतरिक तौर पर अधीक्षक और उपाधीक्षक नियुक्त कर सकते हैं।