फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारः सिडनी, यूके विश्वविद्यालय के साथ मिलकर रिसर्च करेंगे पंजाब यूनिवर्सिटी के टीचर्स, 21 विषय

Fri, 01 Mar 2019 03:10 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
hand shake
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों से पीयू के रिसर्च स्कॉलर व शिक्षक अब तक रिसर्च में मदद लेते व देते रहे हैं, लेकिन पहली बार रिसर्च के लिए संयुक्त समझौता हुआ है। यूबीएस के शिक्षक वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी व नॉटिंघम यूनिवर्सिटी यूके के साथ मिलकर रिसर्च करेंगे। यूबीएस के 11 शिक्षकों को इन विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ जोड़ा गया है। अब दो शिक्षक मिलकर एक रिसर्च पर और बेहतर कार्य करेंगे। रिसर्च के लिए 21 विषयों का चुनाव भी किया गया है।
विज्ञापन


रिसर्च पर काम करने के लिए पीयू यूबीएस, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी व नॉटिंघम विश्वविद्यालय के 30 शिक्षकों का इसके लिए चयन हुआ है। इन शिक्षकों में यूबीएस के चेयरपर्सन प्रो. दीपक कपूर, डॉ. मोनिका बेदी, प्रो. सुवेरा गिल, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. गुनमाला सूरी, डॉ. रूपिंदरबीर कौर, डॉ. तिलक राज, डॉ. पूर्वा कंसल, प्रो. परमजीत कौर, प्रो् मीनाक्षी मल्होत्रा आदि शामिल हैं। बताया गया कि शिक्षक अप्रैल माह से अपने अपने रिसर्च पर मिलकर काम शुरू कर देंगे।

इन विषयों पर करेंगे रिसर्च
- सब नेशनल पॉलिसी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल अपटेक
- कल्चरल डिफरेंस
- गवर्नमेंटल फाइनेंशियल रेजीलेंसी
- हाउसिंग प्राइस डिटरमिनेशन
- गोल्डन टैंपल डायसपोरिक सिख
- ब्रिलियंट हेल्थकेयर प्रमोशन
- मॉडर्न मैनुफैक्चरिंग
- प्लानिंग एंड रेगुलेटरी एनवायरमेंट कॉस्ट
- फॉरिन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट

 
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा काम

सिडनी व नॉटिंघम विश्वविद्यालय के साथ रिसर्च के लिए संयुक्त करार हुआ है। यह अपने में बड़ी उपलब्धि है। शिक्षक जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे।
- प्रो. दीपक कपूर, चेयरपर्सन, यूबीएस

नॉटिंघम बिजनेस स्कूल जाएंगे डॉ. तेजिंदरपाल सिंह
नॉटिंघम बिजनेस स्कूल यूके ने पीयू के यूबीएस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तेजिंदरपाल सिंह को व्याख्यान के बुलाया है। वह वहां प्रमोशनल रिस्पॉन्सिबल को बढ़ावा देने के बिंदु पर अपने विचार रखेंगे। 5 मार्च को यह व्याख्यान आयोजित होगा। दुनियाभर के चुनिंदा विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इंजीनियरिंग विद्यार्थियों पर एक लाख पाउंड होंगे खर्च
नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के प्रो. वीसी मार्क बिग्स, प्रो. क्लेयर न्यूस्टेड, डॉ. यवोन रेनवल्ड वीरवार को पीयू पहुंचे। उन्होंने यहां इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की। इस जैव चिकित्सा इमेजिंग, उपकरण, उन्नत विनिर्माण आदि विषयों पर मिलकर काम करने पर सहमति बनी। इसके लिए एक लाख पाउंड तक खर्च किए जाएंगे। डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला, प्रो. नंदिता डीन इंटरनेशनल, प्रो. दीप्ति डीन एलुमनी, प्रो. आरके जोहल आदि ने भी पीयू की कई खूबियां बताईं। यूवाईईटी की निदेशक प्रो. सविता गुप्ता ने विभिन्न इंजीनियरिंग अनुसंधान क्षेत्रों के बारे में बताया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें