फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से परीक्षाएं, पांच मार्च तक स्थापित होंगे सीसीटीवी

Sat, 02 Mar 2019 10:36 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मार्च से शुरू होने वाली राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर अभी तक भी कई परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वार्षिक परीक्षाओं में तीसरी आंख के सहारे से बोर्ड बेसहारा होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, जिन परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित नहीं हुए हैं। उन परीक्षा केंद्रों में पांच मार्च तक सीसीटीवी कैमरा स्थापित होने का दावा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किया है। क्योंकि, शिक्षा विभाग ने 205 सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की स्वीकृति शिक्षा विभाग को दे दी है।

साथ ही इन सीसीटीवी कैमरा को स्थापित करने का पांच मार्च तक समय भी दिया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 14 फरवरी को शिक्षा बोर्ड अधिकारियों, जिला उपायुक्त, जिला के शिक्षा उपनिदेशक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन


इस दौरान पाया गया था कि कांगड़ा, सोलन और शिमला में 332 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं। ऐसे में इन परीक्षा केंद्रों में 28 फरवरी तक सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग ने केवल सीसीटीवी कैमरा को स्वीकृति दी है।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं। उन्हें किसी भी सूरत में वार्षिक परीक्षाओं से पहले सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने होंगे।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक उपाधीक्षक किए नियुक्त

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2019 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश में स्थापित 1979 परीक्षा केंद्रों में नियुक्त अधीक्षक और उपाधीक्षक के नियुक्ति पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिए गए हैं।प्रदेश में स्थापित 45 सावित्री बाई फुले परीक्षा केंद्रों में महिला अधीक्षक और उपाधीक्षक की ही नियुक्ति की जाएगी।

प्रदेश के जिन भी सावित्री बाई फुले परीक्षा केंद्रों में महिला अधीक्षक और उपाधीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे परीक्षा केंद्रों में समन्वयक संबंधित जिला शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से संपर्क करके अधीक्षक और उपाधीक्षक की नियुक्ति करवा सकते हैैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि संबंधित स्कूलों के मुखिया बोर्ड की वेबसाइट से नियुक्ति पत्र डाउनलोड करके अध्यापकों को भारमुक्त करें। जिन परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। वह स्कूल समन्वयक आंतरिक तौर पर अधीक्षक और उपाधीक्षक नियुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें