राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की नवंबर में होने वाली आठ विषयों के अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए करीब तीन हजार आवेदन रद्द हो जाएंगे। यह आवेदन बिना फीस की डिटेल के बोर्ड को मिले हैं।
बोर्ड ने आवेदनों की छंटनी के बाद 3008 आवेदनों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी है। यदि सूची में शामिल अभ्यर्थी ने फीस जमा करवाई है तो ऐसे अभ्यर्थी 23 अक्तूबर तक बोर्ड को इसकी डिटेल भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव धर्मेश कुमार रामोत्रा ने बताया कि नवंबर में होने वाले टेट के लिए बोर्ड ने 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे। आठ विषयों में बोर्ड को कुल 60254 आवेदन मिल हैं। इसमें 57246 प्रवेश पत्र फीस सहित प्राप्त हुए हैं, जबकि 3008 प्रवेश पत्र बिना फीस के पाए गए हैं।