फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन आयोग ने घोषित किया कंपनी कमांडर भर्ती परीक्षा का परिणाम

Sat, 19 Oct 2019 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने कंपनी कमांडर, सीनियर इंस्ट्रक्टर, स्टोर ऑफिसर, सेंटर कमांडर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 728 के तहत इन चार पदों के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 1543 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन महज चार आवेदन ही आरएंडपी नियमों के तहत सही पाए गए।

विज्ञापन


इसके बाद आयोग ने पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। इसमें रोलनंबर 728000002 संजय कुमार चंदेल को सफल घोषित किया गया, जबकि ओबीसी सामान्य वर्ग से एक पद और एससी के 2 पद कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के चलते खाली रह गए। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट (http://www.hpsssb.hp.gov.in). पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें