हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) को भी स्थगित कर दिया है। इससे पहले 26 नवंबर को होने वाले जेबीटी और शास्त्री विषय का टेट भी स्थगित कर दिया गया था।
स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि छह दिसंबर को होने वाले टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा को कोविड-19 के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालात सामान्य होने के बाद इन परीक्षाओं का दोबारा से शेड्यूल जारी किया जाएगा।