फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के 16 स्कूलों में ऑफलाइन होंगी परीक्षाएं, ये है वजह

Mon, 30 Nov 2020 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
बच्चों की ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के कई हिस्सों में इंटरनेट समस्या को देखते हुए 16 पाठशालाओं के बच्चों की ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। इसके लिए विषय अनुसार अध्यापक परीक्षा की निर्धारित तिथि को बच्चों के घर तक प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने घाटी में इंटरनेट समस्या को देखते हुए ही बच्चों की ऑफलाइन परीक्षा लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ऐसे में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मालंग, लोट, शांशा, जाहलमा, थिरोट, त्रिलोकनाथ, शकोली, उदयपुर, मडग्रां, तिंदी, सलग्रां, चिमरेट, तिंगरेट, केलांग, दारचा, कोलंग, गोशाल, गोंधला, सिस्सू के साथ उच्च पाठशाला में जोवरंग, मूरिंग और करपट में बच्चों की ऑफलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल-स्पीति सुरजीत राव ने कहा कि जिन पाठशालाओं में आफलाइन परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने कहा कि कोरोना महामारी से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। इसकी आड़ में शिक्षक अपने स्टेशन छोड़ कर बिना किसी छुट्टी के जिला से बाहर न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें