हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2019 में होनी वाली वार्षिक परीक्षा का तिथियां जारी कर दी हैं। आठवीं और दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा सात और जमा दो की छह मार्च से शुरू होंगी।
बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि मार्च में होने वाली नियमित, कंपार्टमेंट, अंक सुधार और अतिरिक्त विषयों और राज्य मुक्त विद्यालय के आठवीं, दसवीं और जमा दो की परीक्षाएं छह और सात तारीख से शुरू होंगी।
आठवीं और दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक होंगी, जबकि जमा दो कक्षा की परीक्षाएं 29 मार्च तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रात:कालीन सत्र की परीक्षा सुबह 8:45 मिनट से 12 बजे तक और सायंकालीन सत्र की परीक्षाएं 1:45 से पांच बजे तक होंगी।