फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने टेट के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई

Sun, 05 Aug 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के लिए आवेदन करने की तिथि को आगे खिसका दिया है। बोर्ड ने यह फैसला अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए लिया है।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के इस फैसले के अनुसार अब अभ्यर्थी दस अगस्त तक टेट के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन फॉर्म में त्रुटियों को सुधारने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। अभ्यर्थी 12 अगस्त तक फॉर्म भरते समय की गई गल्तियों को ठीक कर सकते हैं।

टेट-2018 के लिए बोर्ड ने 16 जुलाई से छह अगस्त तक की तिथि निर्धारित की थी। अब इसे आगे खिसकाकर दस अगस्त कर दिया है। इसके अलावा 11 और 12 अगस्त को आवेदन पत्र की त्रुटियों में शुद्धि की जा सकेगी।
विज्ञापन


वहीं कैटेगरी, सब कैटेगरी और फीस से संबंधित 12 अगस्त तक बोर्ड कार्यालय को अलग से आवेदन देना होगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन या शुद्धि के लिए प्रार्थना को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें