फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की सातवीं कट ऑफ जारी, सामान्य वर्ग के लिए गिने-चुने कॉलेजों में ही दाखिले के मौके

Sat, 04 Aug 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du admission - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले का मौका एक बार फिर मिलने जा रहा है। डीयू प्रशासन ने दाखिले के लिए 7वीं कटऑफ जारी की है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए प्रोग्राम में कुछ गिने-चुने कॉलेजों में दाखिले के अवसर मिले हैं। एससी-एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी व कश्मीरी विस्थापितों के लिए काफी सीटें हैं। सामान्य श्रेणी के लिए यह दाखिले का अंतिम अवसर है। अब दाखिला लेने से चूके तो और मौका नहीं मिलेगा। प्रशासन की सलाह है कि अंतिम कटऑफ में दाखिले कैंसिल कराने का रिस्क न लें।

विज्ञापन


7वीं कटऑफ के आधार पर 6, 7 व 8 अगस्त को दाखिला लिया जा सकेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस कॉलेजों की बात की जाए तो रामजस कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए 18 कोर्सेज में से अब भी 12 में दाखिले का अवसर बरकरार है। कॉलेज में बीए में 93.50, ईको में 96, अंग्रेजी में 94.25, इतिहास में 93.5, राजनीति शास्त्र में 95.50, बीकॉम में 96, बीकॉम ऑनर्स 96.35 और कुछ साइंस कोर्सेज में दाखिले का अवसर मिलेगा। इसी तरह, किरोड़ीमल कॉलेज में बीए में 93.25, हिंदी में 86, राजनीति शास्त्र में 95.75, इतिहास में 94, बीकॉम में 95.75, बीएससी लाइफ साइंस में 91 व बॉटनी में 92.33 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इसी तरह, आईपी कॉलेज में ईको में 95, फिलॉसफी में 84, राजनीति शास्त्र में 94.25, साइको में 97 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं दौलतराम कॉलेज में इतिहास में 92, बीकॉम में 94.50 फीसदी पर दाखिला होगा।

साउथ कैंपस और आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों की बात की जाए तो कमला नेहरू कॉलेज में ईको में 95, इतिहास में 90.25, फिलॉसफी में 84, बीए में 87.25, बीकॉम में 91.75 और बीकॉम ऑनर्स में 94 फीसदी पर दाखिले का अवसर है। गार्गी कॉलेज में अंग्रेजी में 93.50, ईको में 95.50, बीए में 90.25, बीकॉम में 93.25, बीकॉम ऑनर्स में 95 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। भीमराव अंबेडकर कॉलेज में बीकॉम में 87.25, बीकॉम ऑनर्स में 88.5 पर दाखिला होगा। इसी तरह से कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में ईको में 94.25, बीकॉम ऑनर्स में 94, इतिहास में 86.25 फीसदी पर दाखिला होगा। इसी तरह, कुछ अन्य कॉलेजों में भी दाखिले की संभावना है। अब 8वीं कटऑफ स्पेशल ड्राइव के तहत 13 अगस्त को निकाली जाएगी। इसमें केवल एससी-एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी व कश्मीरी विस्थापित छात्रों को ही दाखिले का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें