हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की पुनर्मूल्यांकन / पुनर्निरीक्षण की तिथि को बढ़ा दिया है। बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि दसवीं श्रेणी (नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय) मार्च 2018 का परीक्षा परिणाम तीन मई को घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन / पुनर्निरीक्षण करवाने की अंतिम तिथि 18 मई थी। यह अब 26 मई तक बढ़ा दी गई है। उक्त परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित स्कूल के माध्यम से
बोर्ड की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन को 400 रुपये प्रति विषय तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन को आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है तथा ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।