फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगा 12 परीक्षा केंद्रों में होगा एचपीयू मेट

Wed, 23 May 2018 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए एचपीयू-मेट 26 मई को होगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश और हिमाचल के बाहर 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


छात्र परीक्षा से पूर्व एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। साइट पर परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है। विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि एचपीयू मेट-2018 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षार्थी ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी छात्र को कोई परेशानी पेश आए तो वे संस्थान के लैंडलाइन नंबर 0177-2831653 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि एचपीयू मेट-2018 के आधार पर ही विवि के अपने बिजनेस स्कूल में 60 सब्सिडाइज्ड और 60 सेल्फ फाइनेंसिंग एमबीए की सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन


एचपीयू के रिजनल सेंटर धर्मशाला में तीस सेल्फ फाइनेंसिंग (पेड) सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए चंडीगढ़, ऊना, धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, सोलन, मंडी के साथ शिमला विवि कैंपस में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें गांधी भवन, विधि विभाग, आंबेडकर भवन और साइंस ब्लॉक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें