फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, दो लाख 35 हजार विद्यार्थी देंगे पेपर

Sun, 03 Mar 2019 10:52 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की छह मार्च से शुरू हो रहीं वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। छह मार्च को जमा दो के 95497 विद्यार्थी अंग्रेजी की परीक्षा देंगे, जबकि दूसरे दिन सात मार्च को मैट्रिक की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय का पेपर होगा।

विज्ञापन


नकल रोकने के लिए भी बोर्ड ने काफी तैयारियों की हैं। मार्च 2019 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने प्रदेश में 1980 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जबकि एसओएस की परीक्षाओं के लिए 223 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 45 परीक्षा केंद्र सावित्री बाई फुले महिला परीक्षा केंद्र हैं।

परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं परीक्षा सामग्री भी परीक्षा केंद्रों में पहुंचाई जा रही है। दसवीं की नियमित परीक्षाओं में करीब 111977 और जमा दो के 95497 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


एसओएस के माध्यम से 10414 परीक्षार्थी दसवीं और 17419 परीक्षार्थी जमा दो की परीक्षा देंगे। इसके अलावा एसओएस आठवीं की परीक्षा में 321 परीक्षार्थी बैठेंगे। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन

परीक्षा समन्वयक अपने स्तर पर करें तैनाती

बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए स्थापित कई परीक्षा केंद्रों में योग्य अध्यापक न मिलने के कारण अधीक्षक और उपाधीक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इन परीक्षा केंद्रों के समन्वयक आंतरिक तौर पर अधीक्षक और उपाधीक्षक की नियुक्ति कर सकते हैं। वहीं सावित्री बाई फुले परीक्षा केंद्र में केवल महिला अध्यापिकाएं हीं अधीक्षक और उपाधीक्षक होंगी।

करीब 10 हजार कर्मचारी देंगे सेवाएं
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के संचालन के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब दस हजार कर्मचारी सेवाएं देंगे। इनमें दो हजार के करीब परीक्षा केंद्रों में चार हजार अध्यापकों सहित परीक्षाओं में निरीक्षक के तौर पर अध्यापक ड्यूटी देंगे। इसके अलावा उड़नदस्तों के माध्यम से भी अध्यापकों सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें