फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने टेट के लिए जारी किया शेड्यूल, नवंबर माह में होगा टेट

Thu, 17 Oct 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में होने वाले टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आठ विषयों का टेट 10, 12, 17 और 24 नवंबर को होगा।

विज्ञापन


बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार दस नवंबर को सुबह के सत्र में दस से साढ़े 12 बजे तक टीजीटी नॉन मेडिकल, सायंकालीन सत्र में दो से साढ़े चार भाषा अध्यापक, 12 नवंबर को सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक टीजीटी आर्ट्स, दो से साढ़े चार बजे तक टीजीटी मेडिकल, 17 नवंबर को सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक पंजाबी टेट, दो से साढ़े चार बजे तक उर्दू, 24 नवंबर को दस से ढाई बजे तक जेबीटी, जबकि दो से साढ़े चार बजे तक शास्त्री टेट होगा।

उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने टेट के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। शीघ्र अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें