फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा: 166 परीक्षा केंद्रों पर 11396 अभ्यर्थी देंगे टेट

Thu, 08 Jul 2021 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आठ विषयों के लिए 48,424 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। टीजीटी (नॉन मेडिकल), एलटी टेट 10 जुलाई को, टीजीटी (आर्ट्स), (मेडिकल) टेट 11 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
एचपी टेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शुक्रवार को प्रदेश भर में 166 परीक्षा केंद्रों पर 11,396 अभ्यर्थियों के लिए टेट करवाएगा। इस दौरान जेबीटी के लिए 95 परीक्षा केंद्रों पर 9102 और शास्त्री के लिए 71 परीक्षा केंद्रों पर 2294 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ये परीक्षाएं सुबह और सायंकालीन सत्रों में होंगी। 

विज्ञापन


आठ विषयों के लिए 48,424 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। टीजीटी (नॉन मेडिकल), एलटी टेट 10 जुलाई को, टीजीटी (आर्ट्स), (मेडिकल) टेट 11 जुलाई को होगा। इसके अलावा पंजाबी और उर्दू विषय में अध्यापक पात्रता परीक्षा 12 जुलाई को होंगी। इस दौरान जेबीटी विषय में 9102, शास्त्री विषय में 2294 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

वहीं टीजीटी (नॉन मेडिकल) में 7845, एलटी के 5003, टीजीटी (आर्ट्स) में 17,765, टीजीटी (मेडिकल) में 6168 अभ्यर्थी अध्यापक पात्रता परीक्षा देंगे। इसके अलावा पंजाबी विषय में 226 और उर्दू में 21 परीक्षार्थी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें