फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं की छात्रवृत्ति के लिए बढ़ाई तिथि

Sun, 23 Feb 2020 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के मेधावियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए मेधावी 29 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि पहले 22 फरवरी थी। अब बोर्ड ने इस तिथि को बढ़ाकर छात्रों को छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए एक और मौका दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विद्यार्थी और प्रधानाचार्य जिम्मेवार होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एससी, एसटी और ओबीसी को छोड़ कर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को केवल एक ही विभाग और संस्था से छात्रवृत्ति मिलेगी।

संबंधित प्रधानाचार्य छात्रों के सहमति प्रपत्र, बिल प्रपत्र सत्यापित करते समय सभी तथ्य जांच लें, ताकि छात्रवृत्ति एक ही विभाग और संस्था से प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जो परीक्षार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। सचिव के अनुसार यह छात्रवृत्ति मेरिट के आधार पर बारहवीं कक्षा के साइंस ग्रुप के 100 और आर्ट्स, कामर्स के 100, जबकि दसवीं कक्षा के 400 मेधावी पात्र छात्रों को प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें