शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जो परीक्षार्थी मौजूदा समय में चल रही अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने से वंचित रहे हैं, उन्हें नवंबर माह में प्रस्तावित टेट में बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
मौजूदा समय में कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अध्यापक पात्रता परीक्षा न दे पाने वाले अभ्यर्थियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर माह में निशुल्क शुल्क के परीक्षा में बैठने का मौका देगा। लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी कोविड रिपोर्ट, प्रार्थना पत्र व एडमिट कार्ड बोर्ड कार्यालय के ईमेल एड्रेस पर भेजना होगा। उसके बाद ही उन्हें यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जो परीक्षार्थी मौजूदा समय में चल रही अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने से वंचित रहे हैं, उन्हें नवंबर माह में प्रस्तावित टेट में बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कर रहा है।
इस दौरान कई परीक्षार्थी कोरोना संक्रमित होने के कारण परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को मौजूदा परीक्षा समयसारिणी के स्थान पर नवंबर 2021 में प्रस्तावित टेट में गत वर्ष की भांति बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।