बोर्ड जिन परीक्षा केंद्रों को रद्द करेगा, वहां के विद्यार्थियों के नाम शिक्षा बोर्ड नजदीकी स्कूल परीक्षा केंद्र में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा अधीक्षक ग्रेड-1 अवतार सिंह ने शिक्षा बोर्ड की ओर से सासन स्कूल का बोर्ड परीक्षा केंद्र रद्द किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि अब विद्यार्थी अन्य नजदीकी परीक्षा केंद्र में वार्षिक परीक्षाएं देंगे।
सीसीटीवी के साथ चौकीदार भी जरूरी
जिन स्कूलों में सीसीटीवी लगाए गए हैं, वहां सीसीटीवी और बोर्ड परीक्षा संबंधी सामग्री की सुरक्षा को चौकीदार की तैनाती भी बोर्ड ने अनिवार्य की है। बीते वर्ष कई स्कूलों में विद्यार्थियों, बाहरी शरारती तत्वों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था।