राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच विषयों के टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित टीजीटी मेडिकल टीईटी परिणाम मात्र आठ फीसदी रहा है, जबकि नॉन मेडिकल का परिणाम 18.23 फीसदी रहा। इसके अलावा शास्त्री का परिणाम 33.3, भाषा अध्यापक का 38.3 और उर्दू का 43.96 फीसदी परिणाम रहा। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अपना परिणाम देख सकते हैं।
जबकि 1136 परीक्षार्थी पास, भाषा अध्यापक टीईटी के लिए 8289 आवेदनों में से 7671 ने परीक्षा दी और 2917 परीक्षार्थी पास घोषित किए गए। उर्दू टीईटी के लिए 100 ने आवेदन किया, 91 ने परीक्षा दी। इसमें 40 परीक्षार्थी पास हुए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि सितंबर माह में हुई पांच विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।