फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने नियुक्त किए 15 जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट

Tue, 22 Nov 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (आईटी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया है। बोर्ड ने 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिन के अंदर बोर्ड कार्यालय में अपनी नियुक्ति देनी होगी।
विज्ञापन


निर्धारित तिथि के बाद अपनी नियुक्ति न देने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द समझी जाएगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में नियुक्ति न देने वाले अभ्यर्थियों के स्थान पर सूची में वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।      
ये हुए चयनित- 10097, 10101, 10198, 10219, 10361, 10430, 10651, 10688, 10690, 10821, 10822, 10827, 10969, 11182 और 11318 रोल नंबर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


हिमाचल को जल्द मिलेंगे 168 युवा डॉक्टर 
हिमाचल प्रदेश को जल्द ही 168 युवा डॉक्टर मिलेंगे। राज्य में 50 मेडिकल अधिकारी और 118 आयुर्वेद मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस बारे में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल अधिकारियों के 50 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की है।

ये भर्ती 28 नवंबर से शुरू की जा रही है और इसे दो नवंबर को संपन्न किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न रिक्तियों पर इनकी नियुक्तियां की जाएंगी। इसी तरह से हाल ही में आयुर्वेद मेडिकल अधिकारियों के पदों को भरने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इनमें 68 पदों को बैकलॉग से भरा जाएगा। हालांकि, अभी तक इनके स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए तिथियां तय नहीं की गई हैं। जल्दी इनकी भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू किया जाएगा और आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों और केंद्रों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। आयोग के उपसचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि एमओ और एएमओ के पदों को भरने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। 

एसओएस की वार्षिक परीक्षा को 30 तक आवेदन      
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मार्च-2017 में मिडल, मैट्रिक और जमा दो की होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 30 नवंबर तक करवा सकते हैं। इसके अलावा री-अपीयर के लिए भी उक्त निर्धारित तिथि तक आवेदन

किया जा सकता है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि दो सौ रुपये बिना विलंब शुल्क के साथ वार्षिक परीक्षा को ऑनलाइन पंजीकरण और री-अपीयर के लिए ऑनलाइन आवेदन संबंधित अध्ययन केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं। 

सीयू में पीएचडी के लिए बढ़ी आवेदन तिथि
केंद्रीय विवि के पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि पात्रता परीक्षा के लिए अब 25 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। पूर्व में 18 नवंबर तक निर्धारित की गई परीक्षा आवेदन डेडलाइन को एंट्रेंस तिथि के साथ विवि की ओर से बढ़ाया गया है। यह परीक्षा 11 दिसंबर को विवि के शाहपुर परिसर में आयोजित की जाएगी।

इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह तक विवि की ओर से एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड करने की उम्मीद है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया की पात्रता परीक्षा को लेकर अब तक 500 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। उनका कहना है की पात्रता परीक्षा शोध कार्यक्रमों में दाखिला लेने से पूर्व एक योग्यता परीक्षा है। इसके बाद योग्य परीक्षार्थियों को पीएचडी में दाखिला लेने को अलग से आवेदन करना होगा, जिसके फॉर्म बाद में निकाले जाएंगे। 

उनका कहना है की सीयू पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी यूजीसी नेट परीक्षा के तुल्य माने जाएंगे। नेट, जेआरएफ, सेट एवं अन्य यूजीसी प्रमाणित पीएचडी एंट्रेंस में सफल उम्मीदवारों को छोड़ तमाम अभ्यर्थियों को पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला लेने के केंद्रीय विवि पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें