राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च 2019 की संचालित मैट्रिक की अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी, जमा दो की गणित, फिजिक्स, इतिहास और लेखांकन की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अप्रैल से शुरू होगा।
प्रदेश में स्थापित 53 मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। बोर्ड ने इन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मुख्य परीक्षक, उप परीक्षक और एकल परीक्षकों को उक्त स्थल मूल्यांकन केंद्रों में नियुक्त कर दिया है।
नियुक्त किए गए अध्यापक स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से स्कूल के यूजर आईडी के माध्यम से अपने नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने स्कूल मुखियाओं को उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में तैनात किए अध्यापकों को शीघ्र कार्यभार मुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे समय पर मूल्यांकन कार्य शुरू कर शीघ्र परिणाम घोषित किए जा सकें।