फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का मौका, भरे जाएंगे इतने पद

Thu, 28 Mar 2019 04:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का मौका है। प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 55 और वाहन चालकों के 10 पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से आरंभ हो रही है।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता हिमाचल का मूल निवासी होना चाहिए।

उसका नाम प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। ड्राइवर पद के लिए आवेदक के पास भारी वाहन लाइसेंस होना अनिवार्य है। उन्होंने आवेदन करने को वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। वेबसाइट के हेल्प मेन्यू में जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें