प्रशिक्षण के लिए 70 अभ्यर्थियों के पहले बैच को चुनने के लिए प्रवेश परीक्षा अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम मई माह के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा। प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले बैच में प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा।
प्रशिक्षण को चयनित होने वाले अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग से संबंधित को एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति जनजाति के उम्मीदवार को पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से फीस चुकानी होगी।
प्रशिक्षण का खर्च वहन करेगी सरकार
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. जोगिंद्र धीमान ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम पर होने वाले खर्च को प्रदेश सरकार वहन करेगी। इसके लिए सरकार से पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।
इसकी प्रक्रिया बीते वर्ष सितंबर माह में शुरू की गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी के प्रयासों और मार्गदर्शन में ही युवाओं को यह प्रशिक्षण की सुविधा नसीब हो पा रही है।