कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए 10 जून अंतिम तिथि तय की गई है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तीन जुलाई को शिमला, मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला केंद्रों में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए 10 जून अंतिम तिथि तय की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। वे तय समयसीमा के तहत, तय फीस के साथ आवेदन करें।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए प्रवेश परीक्षा शाखा के दूरभाष नंबर 0177-2830891, 0177-2831655 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर हर कार्य दिवस पर अभ्यर्थियों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।