हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी की अप्रैल माह में सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर परीक्षा के ऑनलाइन भरे जाने वाले परीक्षा फार्म के लिए विवि ने (रूसा यूजी) के लिए बनी वेबसाइट www.hpuniv.hpgovt.in को खोल दिया है।
इसके साथ ही ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि ने परीक्षा फार्म भरने को 25 मार्च तक अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद विवि तय दरों पर लेट फीस अदा करनी होगी। कॉलेजों को भी विवि ने इस संदर्भ में ई-मेल से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसमें परीक्षा फार्म भरने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश और अंतिम तिथि सूचित की गई है। प्रदेश भर में औसतन इन तीनों सेमेस्टर में 29 से 32 हजार तक छात्र यूजी डिग्री कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं।