फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCA में दाखिले के लिए करें आवेदन, ये है एडमिशन का शेड्यूल

Sun, 30 Apr 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 31 मई को एमसीए कोर्स की सीटों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। ये सीटें एचपीयू के एमसीए विभाग, केएलबी पालमुपर गर्ल्स कॉलेज और रीजनल सेंटर धर्मशाला में भरी जाएंगी। इसके लिए बीस मई तक ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करवा सकेंगे। 
विज्ञापन


17 जून को इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एचपीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्ष  प्रो. मनु सूद ने बताया कि संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म और हर संस्थान में भरी जाने वाली सीटों से संबंधित विस्तृत ब्योरा अपलोड कर दिया गया है।

इस बार करवाई जा रही इस सेंटरलाइज्ड एमसीए प्रवेश परीक्षा में धर्मशाला कॉलेज को शामिल नहीं किया गया है। इसके लिए टेक्निकल यूनिवर्सिटी ही परीक्षा करवा रही है। विवि सिर्फ अपने कंप्यूटर साइंस विभाग के एमसीए कोर्स की 122, रीजनल सेंटर की 30 और पालमपुर स्थित विवि से संबद्ध गर्ल्स कॉलेज की एमसीए की 60 सीटों के लिए परीक्षा करवा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बीस मई तय की गई है, वहीं 31 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित कर 17 जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें