फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: अब 20 मई को नहीं होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, ये रही वजह

Fri, 12 May 2017 06:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही पीएचडी प्रवेश परीक्षा अब 20 मई को नहीं होगी। एचपीयू ने प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 224 पदों के लिए प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर अब आवेदन करने की तिथि को तीन जून तक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया पिछले माह ही समाप्त हो चुकी थी। विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता अध्ययन की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। इसमें परीक्षा स्थगित करने और आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए प्रशासनिक कारण बताया गया है।

आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद अब आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों की पीएचडी सीटों के लिए आवेदन करने का मौका मिल गया है। अब तक यह स्थिति साफ नहीं की गई है कि आरक्षण रोस्टर में किस वर्ग के लिए कितनी सीटें किस विभाग में आरक्षित होंगी।
विज्ञापन


फिलहाल आवेदन की तिथि तीन जून करने की अधिसूचना ही जारी की गई है। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के आदेशों पर आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।

इसके चलते बीस मई को पूर्व निर्धारित प्रवेश परीक्षा स्थगित मानी जाएगी। परीक्षा की तिथि को विवि दोबारा से तय कर अधिसूचित करेगा। प्रशासनिक कारण जो भी रहे हों, मगर कहीं न कहीं विवि प्रशासन को आरक्षण रोस्टर को पीएचडी प्रवेश में लागू न किए जाने के छात्र संगठन एसएफआई द्वारा उठाए गए मामले के चलते बैकफुट पर आना पड़ा है।

अभी विवि ने आरक्षण रोस्टर को काउंसलिंग के समय लागू किए जाने की बात जरूर कबूली है। लेकिन, इसमें यह साफ नहीं किया है कि प्रदेश सरकार के आरक्षण रोस्टर के तहत किस श्रेणी के छात्रों को कितनी सीटें आरक्षित रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें