फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला: आवेदन के लिए मिलेगा अधिक समय

Thu, 11 May 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 12वीं का रिजल्ट आने से पहले हो सकती है। प्रशासन इस बार दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


उसके मुताबिक, इससे छात्रों को आवेदन करने के लिए अधिक समय मिलेगा। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 25 मई तक आ सकता है। प्रशासन इससे पहले ही आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर देगा।

डीयू दाखिला समिति से जुड़े सूत्रों के अनुसार, समिति ने कई बैठकों के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करना तय किया है। जून के तीसरे सप्ताह तक आवेदन का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में आवेदकों को लगभग एक माह का समय मिल जाएगा। दाखिले के संबंध में तय की गई सिफारिशों को जल्द ही स्टैडिंग कमेटी की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इसे कुलपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 

निकल चुका है एंट्रेस का टेंडर
बीते साल की तरह ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत न आएं, इसके लिए ऑनलाइन फॉर्मेट को तकनीकी रूप से अधिक बेहतर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में ही नॉन कॉलिजिऐट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि पीजी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन एंट्रेस टेस्ट आयोजित करने के लिए डीयू प्रशासन पहले ही टेंडर निकाल चुका है। हालांकि, छात्र संगठन ऑनलाइन एंट्रेस टेस्ट को लेकर पहले ही विरोध जता चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें