हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इंटर कॉलेज खेल एवं यूथ फेस्टिवल का कैलेंडर जारी कर दिया है। दो दिनों तक कॉलेज प्राचार्य और शारीरिक शिक्षक व म्यूजिक शिक्षकों ने खेल एवं पाठ्योत्तर परिषद की बैठक में लंबी चरचा के बाद इन मुकाबलों के लिए कॉलेज और तिथियां तय कीं।
इस बार से शुरू किए जाने वाले शूटिंग और अन्य चार खेलों के लिए भी कॉलेज और स्थान तय कर दिए गए है। निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्र्रम एचपीयू के प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि योगा के इंटर कॉलेज मुकाबलों के लिए राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय को चुना गया है।
जबकि शूटिंग पुरुष वर्ग स्पर्धाओं के लिए पीजी सेंटर एचपीयू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स पुरुष वर्ग के लिए डिग्री कॉलेज नगरोटा सूरियां को तय किया गया है।