फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को राहत, अब 30 जून तक ले सकेंगे कॉलेज में दाखिला

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्रों की मांग को देखते हुए कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर में आवेदन करने और प्रवेश लेने की तिथि को तीस जून तक बढ़ा दिया है। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


इससे पूर्व शिक्षा विभाग ने भी तीस जून ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि तय की थी, मगर छात्रों के आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए 21 से 25 जून तक की तिथि तय थी। बुधवार को कॉलेजों ने शिक्षा विभाग की अधिसूचना के मुताबिक ही दूसरी मेरिट सूची जारी की थी।

अब विवि कुलसचिव ने आवेदन और प्रवेश लेने के लिए तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, तो अब छात्र वीरवार को भी आवेदन कर सीधे प्रवेश ले सकेंगे, मगर छात्रों को वीरवार को ही फीस जमा करवाने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By Ashok Chauhan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें