फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU ने घोषित किया रूसा छठे सेमेस्टर का रिजल्ट, यहां देखें

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में लागू सीबीसीएस रूसा यूजी डिग्री कोर्स के पहले बैच के हजारों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विवि की रूसा छात्रों के लिए बनाई गई वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा में अपीयर हुए 29,347 छात्र-छात्राएं सीधे अलग से रूसा यूजी छात्रों के लिए बनी विवि की वेबसाइट www.hpuniv.gov.nic.in में अपने लॉग इन आईडी और रोलनंबर के माध्यम से लॉग इन कर अपने सीजीपीए कार्ड जेनरेट कर सकेंगे।

छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए वही सीजीपीए सेमेस्टर परीक्षा परिणाम देखने की प्रक्रिया अपनानी होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि यूजी सीबीसीएस छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


छात्र अपना सीजीपीए (क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज ) कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसी कार्ड में छठे सेमेस्टर का एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज )भी उपलब्ध होगा। इसी सीजीपीए कार्ड के आधार पर छात्र अगली परीक्षाओं की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि विवि ने अपनी ओर से पूरा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, इसमें कुछ छात्रों का परिणाम अवार्ड न आने या अधूरी जानकारी होने के कारण रुका हो सकता है, जिसे प्रक्रिया पूरी कर घोषित किया जाएगा।

रिकार्ड समय में घोषित किया परीक्षा परिणाम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सीबीसीएस के यूजी कोर्स की अब तक हुई सेमेस्टर परीक्षाओं में सबसे कम समय में छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। 10 जून को हुई छठे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा हुई थी।

कॉलेज शिक्षकों ने भी छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन ही मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर इसे कम से कम समय में पूरा किया। रूसा यूजी के पहले बैच को सीजीपीए ग्रेड कार्ड भी साइट पर उपलब्ध करवाया है।

मई और जून माह में हुई छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम तय की 30 जून की तिथि से पूर्व घोषित किया है। विवि ने  छात्रों को पेश आने वाली समस्या को दूर करने के उद्देश्य से सीजीपीए कार्ड को पहली मर्तबा जेनरेट करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व रूसा परिणाम घोषित करने में नौ से दस माह का समय भी लगा है।
विज्ञापन

किस लेटर ग्रेड का क्या होगा मतलब

यूजी डिग्री कोर्स के सीजीपीए में कुल ग्यारह लेटर ग्रेड दिए जाएंगे, जिसमें प्रतिशत में प्राप्तांक के आधार पर ही लेटर ग्रेड दिया जाता है। रूसा डाक्यूमेंट में ग्रेड प्वाइंट और लेटर ग्रेड दिए जाते हैं।

95  फीसदी से अधिक को एस प्लस ,90 और 95 से कम को एस, 85 और 90 से कम को ओ प्लस प्लस, 80 और 85 से कम को ओ प्लस, 75 और 80 से कम  को ओ, 70 और 75 से कम को ए प्लस प्लस, 65 और 70 से कम को ए प्लस, 60 और 65 से कम को ए, 55 और 60 से कम को बी प्लस, 50 और 55 से कम को बी, 45 और 50 से कम को सी, 45 से कम एफ (फैल) आई  अनकंप्लीट, पी ऑडिट पास (एन्वार्यनमेंट की परीक्षा पास) ऑडिट एक्स  (एन्वार्यनमेंट की परीक्षा पास नहीं की है) छात्र को डिग्री पूरी नहीं मानी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें