फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 7 को आएगी मैरिट लिस्ट

Sat, 01 Jul 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए पांच जून को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश भर के 33 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


अब एचपीयू सात जुलाई को बीएड की श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर देगा, इसके एक सप्ताह के भीतर विवि प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर देगा। इस परीक्षा के लिए कुल 12,801 छात्र-छात्राओं को रोलनंबर जारी किए गए थे, इनमें से 12,247 ने परीक्षा दी थी।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक और श्रेणीवार मेरिट सूची के मुताबिक ही काउंसलिंग की प्रक्रिया संचालित होगी।
विज्ञापन


जिसमें विवि से संबद्ध प्रदेश भर के 75 निजी और सरकारी कॉलेजों की करीब आठ हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचपीयू पहले की तरह से सेंट्रालाइज्ड काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिसे जल्द तैयार कर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें