फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: एचपीसीईटी का रिजल्ट घोषित, जुड़वां भाइयों ने किया टॉप

Sat, 27 May 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (एचपीसीईटी-2017) का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। एचपीसीईटी बीटेक परीक्षा में आयुष जैन और प्रणव जैन दो सगे भाइयों ने प्रदेशभर में क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


आयुष जैन पुत्र सैलेंद्र जैन ने 300 में से 223 अंक के साथ प्रदेश भर में पहला और प्रणव जैन पुत्र सैलेंद्र जैन ने 209 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि रिशव शर्मा पुत्र लायक राम शर्मा ने 208 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

बी-फार्मेसी एलोपैथी में आदिशा गुप्ता पुत्री ऋषि गुप्ता ने 202 अंक के साथ पहला, दीपांशी शर्मा पुत्री पूर्ण चंद शर्मा ने 200 अंक के साथ दूसरा, चेतन नरूला पुत्र हरिचरण नरूला ने 191 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें बाकी मैरिट लिस्ट, रिकॉर्ड समय में रिजल्ट

बी-फार्मेसी आयुर्वेदा में खुशबू पुत्र देवराज ने 201 अंकों के साथ पहला, सुप्रिया ठाकुर पुत्री विजय कुमार ठाकुर ने 180 अंकों के साथ दूसरा, ललिता कुमारी पुत्री प्रेमू राम 175 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

एमबीए में आयुष जसवाल पुत्र सुखदेव जसवाल ने 200 में से 104 अंकों के साथ प्रथम, डिंपल बंसल पुत्री अशोक कुमार बंसल ने 92 के साथ दूसरा, विकास पटियाल पुत्र प्रीतम सिंह पटियाल ने 85 अंकों के साथ तीसरा स्थान,

एम-फार्मेसी में अक्षय चौधरी पुत्र ध्यान सिंह ने 72 अंकों के साथ प्रथम, रेखा देवी पुत्री ज्ञान चंद ने 58 अंकों के साथ दूसरा, शशि बाला पुत्री प्यार चंद ने 57.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

उधर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि विवि ने 13 मई को बीटेक, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी और एमटेक की प्रवेश परीक्षा, जबकि 14 मई को एमबीए और एमसीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। 

रिकॉर्ड समय में निकाला रिजल्ट
विवि के कार्यकारी कुलपति एवं निदेशक हिप्र तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर राजेश्वर गोयल ने कहा कि विवि ने रिकॉर्ड समय में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। शीघ्र ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें