फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2017 का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Thu, 29 Dec 2016 12:01 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पीएटी (पालीटेक्निक एडमिशन टेस्ट-2017) और लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) की तिथियां पांच माह पहले ही निर्धारित कर दी हैं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


बोर्ड की निर्धारित तिथियों के अनुसार पीएटी-2017 की 21 मई, जबकि लीट के लिए 28 मई को परीक्षा होगी। हालांकि उक्त दोनों परीक्षाओं के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इसके लिए बोर्ड अलग से प्रवेश सूचना भी जारी करेगा। जानकारी के अनुसार मई माह में अधिकतर बोर्डों सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी होती हैं। ऐसे में किसी परीक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा बोर्ड की उक्त प्रवेश परीक्षाएं क्लैश न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को होगा ये फायदा

इसलिए बोर्ड ने पांच माह पहले ही प्रवेश परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। पांच माह पूर्व ही प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने से न केवल अभ्यर्थियों को सुविधा होगी, साथ ही अन्य बोर्डों को भी अपनी प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित करने में आसानी रहेगी।

पीएटी-2017 के माध्यम से सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में पहले सेमेस्टर, जबकि लीट-2017 के माध्यम से तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा। उधर, राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील कुमार ने बताया कि पीएटी और लीट की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें