हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के 70 जूनियर क्लर्क पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल एजूकेशन बोर्ड चेयरमैन बलबीर तेगटा के अनुसार परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का ब्योरा एचपी स्टेट कोेऑपरेटिव बैंक शिमला को भेज दिया गया है।
बोर्ड ने 70 पदों के लिए 27 अगस्त 2017 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 48 हजार 712 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 44 हजार 18 अभ्यर्थी परीक्षा में अपीयर हुए। रिजल्ट संबंधी जानकारी के लिए अब अभ्यर्थियों को बैंक से ही संपर्क करना होगा। रिजल्ट का ब्योरा नीचे दिया गया है।