फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता पदनाम देने के साथ आरएंडपी नियम भी बदले सरकार : संघ

Sat, 01 Dec 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्नातकोत्तर अध्यापक संघ ने सरकार से पीजीटी को प्रवक्ता पदनाम देने के साथ-साथ भर्ती एवं पदोन्नति नियम प्रवक्ताओं के अनुरूप बनाने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कालटा की अगुवाई में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीजीटी पदनाम परिवर्तन के लिए सशर्त तैयार हैं। सरकार को इसके लिए 26 अप्रैल 2010 से पूर्व की स्थिति को बहाल करना चाहिए।

विज्ञापन


कालटा ने बताया कि मुख्यमंत्री से मांग की गई कि उपप्रधानाचार्य के पद केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर सृजित किए जाने चाहिए। टीजीटी और पीजीटी भी इसके लिए पात्र होने चाहिए। संघ ने पदोन्नति कोटा 60:40 लागू करने से पहले शिक्षक संघाें को भी विश्वास में लेने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव देसराज कटवाल, मोहन शर्मा, कर्म चंद ठाकुर, मनीश शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें