फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने दो डीसी बदले, तीन एचएएस को अतिरिक्त प्रभार

Sun, 22 Apr 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने दो जिलों ऊना और हमीरपुर के उपायुक्त बदल दिए हैं। शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति का तबादला डीसी ऊना के पद पर किया है।

विज्ञापन


पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत आईएएस ऋचा वर्मा को डीसी हमीरपुर का चार्ज दिया है। दो जिलों के डीसी बदलने के साथ सरकार ने दो मंडलों मंडी और शिमला में नए आयुक्त तैनात करने का आदेश भी जारी किया है।

सचिव सामान्य प्रशासन और संसदीय मामले अक्षय सूद से मंडी और शिमला के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया है। डीसी ऊना विकास लाबरू को मंडलायुक्त मंडी के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा को मंडलायुक्त शिमला का अतिरिक्त प्रभार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन एचएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हिमाचल के तीन अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी के चलते शनिवार को सरकार ने उनके विभागीय प्रभार दूसरे एचएएस अफसरों को आवंटित कर दिए। विशेष सचिव पिछला वर्ग आयोग संजीव भटनागर और विशेष सचिव वन एवं उद्योग गोपाल शर्मा चुनाव ड्यूटी पर गए हैं।

सरकार ने उद्योग विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार आरआर पटियाल, वन विभाग का प्रभार वीरेंद्र शर्मा को और पिछड़ा वर्ग आयोग के विशेष सचिव का प्रभार सुरेंद्र मोहन सैनी को दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें