फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार लाइब्रेरियन से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार: सुरजीत

Thu, 18 Jul 2019 05:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान ने कहा कि प्रदेश की सरकारें बेरोजगार लाइब्रेरियन के साथ व्यवहार कर रही हैं। अब बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन इसे सहन नहीं करेंगे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में सत्तासीन होने वाली सरकारों ने प्रशिक्षित लाइब्रेरियनों को रोजगार के अवसर न देकर बेरोजगार कर दिया है। रोजगार के लिए उन्होंने बैंकों से लाखों रुपये का कर्ज लेकर लाइब्रेरियन का कोर्स किया। स्कूलों में लाइब्रेरियन के भारी संख्या में पद खाली चल रहे हैं।

संघ मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल चुका है, लेकिन आश्वासन ही मिल रहे हैं। सरकार जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी, सीएडंवी के पदों को समय-समय पर भर रही है, तो फिर लाइब्रेरियनों के खाली पदों को क्यों नहीं भरा जा रहा।
विज्ञापन


इस बारे में आगामी रणनीति बनाने के लिए 21 जुलाई को विश्रामगृह जवाली में सुबह 11 बजे बैठक रखी गई है। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष संजय धीमान, सचिव किशोरी लाल, कोषाध्यक्ष दीपू धीमान, वीरेंद्र और मनिंदर मन्हास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें