प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने कोविड-19 के दौर में परीक्षार्थियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए छात्रों को राहत दी है। बोर्ड ने मार्च 2020 में संचालित दसवीं और जमा-2 कक्षा (नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय) की परीक्षा के पुनर्निरीक्षण/पुनर्मूल्यांकन के फलस्वरुप जिन छात्रों के अंकों में वृद्धि हुई है।
उन्हें अपना मूल प्रमाण बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन कई छात्र मूल प्रमाण बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवा पाए हैं। बोर्ड ने छात्रों को अब 24 अक्तूबर तक अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर व डाक द्वारा प्राप्त होने पर स्वीकार करने का अवसर प्रदान किया गया है।