प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत राज्य मुक्त विद्यालय की मार्च 2017 में होने वाली मिडल, मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क के अभ्यर्थी 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक से 15 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने के साथ लोक मित्र केंद्र केंद्र की सुविधाएं भी ली जा सकेंगी।
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने के साथ लोक मित्र केंद्र और स्टेट कोआपरेटिव बैंक में चालान के साथ फीस जमा करवाने की सुविधा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी है।