फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP BOARD: छात्र ध्यान दें, रद्द नहीं होगा गणित का पेपर

Tue, 21 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2017 की चल रहीं वार्षिक परीक्षाओं में कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसके चलते सोमवार को पूरा दिन भी परीक्षा ड्यूटी स्टाफ, बोर्ड अधिकारी और बच्चे उलझे रहे।
विज्ञापन


सोमवार को पूरा दिन भी सोशल मीडिया में मैट्रिक के गणित के पेपर के रद्द होने का मैसेज घूमता रहा। मैसेज जिस किसी के भी फोन में पहुंचा, उसने तुरंत बोर्ड अधिकारियों और हेल्पलाइन नंबर पर फोन घुमा दिए।

सोमवार को पूरा दिन भी यह सिलसिला चलता रहा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि मैट्रिक के गणित विषय का पेपर रद्द नहीं हुआ है। सोशल मीडिया में इस संबंध में गलत जानकारी प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें