स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 और 11 सितंबर को दूसरे और तीसरे चरण की अध्यापक पात्रता परीक्षा का लेगा। इसके लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक 52 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी। सायंकालीन सत्र में दो से साढ़े चार बजे तक भाषा अध्यापक की शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जाएगी।
11 सितंबर को टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा दस से साढ़े 12 बजे तक प्रदेश भर के 138 परीक्षा केंद्रों में होगी, जबकि दो से साढ़े 12 बजे तक टीजीटी मेडिकल की परीक्षा 53 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org में एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक कर देखें रोलनंबर