प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूलर डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड में अप्रेंटिस क्लर्क के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बैंक में 113 पदों को भरने के लिए बोर्ड ने यह परीक्षा 26 फरवरी को ली थी।
शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि बैंक में अप्रेंटिस क्लर्क के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। इसके लिए प्रदेश भर से बोर्ड को 25761 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 21109 अभ्यर्थियों ने स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लिया था। इसमें से 330 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने पास घोषित किया है।