फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन दो भाषा अध्यापकों के लिए भी टेट लेगा शिक्षा बोर्ड

Tue, 01 Aug 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार पंजाबी और उर्दू भाषा के अभ्यर्थियों की अध्यापक पात्रता परीक्षा भी लेगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार 17 सितंबर को पंजाबी और उर्दू टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) होगा।
विज्ञापन


इससे पहले परीक्षा के लिए एक से 20 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। 24 सितंबर 2015 से 13 अक्तूबर 2015 के बीच जिन भी अभ्यर्थियों ने टेट-2015 के लिए आवेदन किया था। ऐसे 669 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से छूट दी गई है।

ऐसे अभ्यर्थियों को इस बार टेट के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी गई है।

इस बार टेट के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के युवाओं के लिए 800 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग अभ्यर्थी 500 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मस्तराम भारद्वाज ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट में टेट-पंजाबी एंड उर्दू लिंक पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें