फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2017: 9 अगस्त से करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

Tue, 01 Aug 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 20 प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 26 नवंबर को आयोजित होगा। इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। प्रवेश परीक्षा देशभर के 140 शहरों में होगी। कैट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नौ अगस्त से शुरू होने जा रही है। आईआईएम के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस बार भी कैट ऑनलाइन परीक्षा केवल एक दिन में दो पालियों में संपन्न होगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार कुछ सवाल ऐसे भी दिए जाएंगे, जिनके बहु विकल्प नहीं होंगे। इनको हल करने के बाद जवाब कंप्यूटर में ही दिए गए संबंधित बॉक्स में पेस्ट करना होगा। परीक्षा 180 मिनट की होगी, जिसमें एक सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

एक सेक्शन के सवाल हल करते वक्त अभ्यर्थी दूसरे सेक्शन में स्विच नहीं कर पाएंगे। कैट देश के 140 शहरों के 660 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1800 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 900 रुपये होगा। 
विज्ञापन


किस राज्य में कहां परीक्षा केंद्र
उत्तराखंड-देहरादून, रुड़की 
जम्मू एंड कश्मीर-जम्मू, सांबा
हिमाचल प्रदेश-शिमला, वाकनाघाट 
हरियाणा-गुरुग्राम, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, पानीपत, रोहतक, हिसार, सोनीपत 
पंजाब-पटियाला, संगरूर, जालंधर, पठानकोट, चंडीगढ़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, लुधियाना और भटिंडा
उत्तर प्रदेश-गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, मथुरा, वाराणसी, और मुजफ्फरनगर 

सवाल 100 ही होंगे
इस बार भी परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 100 ही रहेगी। 34 सवाल अंग्रेजी (वर्बल व रीडिंग कांप्रिहेंसन), 32 सवाल डीआईएलआर (डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग) और 34 सवाल क्यू ए (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) के होंगे।

हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा। कैट की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए 18 अक्तूबर को ट्यूटोरियल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा विशेषज्ञ राजीव कुकरेजा के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा। लिहाजा सोच समझकर आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण : नौ अगस्त से 20 सितंबर शाम पांच बजे तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड : 18 अक्तूबर 2017
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 26 नवंबर 2017
रिजल्ट की तिथि : जनवरी, 2018 के दूसरे सप्ताह में

यहां मिलेगा दाखिला
आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलूरू, बोधगया, कोलकाता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, नागपुर, रांची, रायपुर, रोहतक, संबलपुर, आरजीआईआईएम शिलांग, आईआईएम सिरमौर, त्रिचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापत्तनम।
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन: www.iimcat.ac.in
यहां लें जानकारी : cathelpdesk@iimcat.ac.in, 18002663549
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें