हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा अब 21 अगस्त को नहीं ली जाएगी। बोर्ड ने लिखित परीक्षा के शेड्यूल में फेरबदल किया है।
नए शेड्यूल के अनुसार अब 28 अगस्त को धर्मशाला स्थित 10 परीक्षा केंद्रों में भर्ती परीक्षा ली जाएगी। सूचना के अनुसार बोर्ड ने 21 अगस्त को लोक सेवा आयोग हिमाचल प्रदेश की एलाइड सर्विसेज की लिखित परीक्षा के चलते उक्त फैसला लिया है।
बोर्ड की भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में फेरबदल के लिए प्रदेश भर के युवाओं ने मांग की थी। क्योंकि एक ही दिन दोनों परीक्षाएं होने से सैंकड़ों अभ्यर्थियों को एक परीक्षा से वंचित रहना पड़ना था।
28 अगस्त को लिखित परीक्षा, यहां देखें रोलनंबर और परीक्षा केंद्र
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के शेड्यूल में फेरबदल किया है। उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंदर बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर रोल नंबर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी इससे रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली, रावमापा दाड़ी, रावमापा ढुगियारी, रावमापा फरसेटगंज, रावमापा घनियारा, हाई स्कूल केबी धर्मशाला, आईटीआई दाड़ी (धर्मशाला), रावमापा पास्सू, रावमापा सकोह और एएफसीबी हाई स्कूल योल कैंट में परीक्षा ली जाएगी।
रोलनंबर और अपना परीक्षा केंद्र देखने के लिए यहां क्लिक करें