हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार देर शाम जमा दो कक्षा की कंपार्टमेंट, रिवेल्यूएशन और अतिरिक्त विषयों की सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
बोर्ड सचिव मस्त राम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा में कुल 17286 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 12964 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जबकि 3272 परीक्षार्थियों को पुन: कंपार्टमेंट घोषित किया गया है।
परीक्षा परिणाम 75.01 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर डाउनलोड कर दिया गया है। इसके अलावा परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर परिणाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।